शाहपुर के एनके श्रीवास्तव व उनके एक मित्र को मीटिंग के सिलसिले में मुंबई जाना था। उनका कहना है कि यदि किसी कारण से उड़ान रद्द की गई तो यात्रियों को कोई विकल्प तो दिया जाता। यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट में शिफ्ट किया जा सकता था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया। केवल मनमानी की जा रही है।
अचानक उड़ानों के कैंसल होने से महंगा टिकट लेकर दूसरी एयरलाइंस का सहारा लेना लोगों की मजबूरी बन गई है। राजेश सिंह का कहना है कि उनके बेटे को बंगलूरू जाना था। समय से कॉलेज पहुंच सके, इसलिए विमान का टिकट कराया था, मगर उड़ान निरस्त हो जाने से परेशानी बढ़ गई है।
गोरखपुर एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई ने कहा कि एयरलाइंस द्वारा अचानक उड़ानों के निरस्त किए जाने की शिकायत पर एयरलाइंस के जिम्मेदारों से अपील की गई है कि वह ऐसा न करें। यदि किसी कारण से फ्लाइट निरस्त करनी पड़ रही है तो पहले यात्रियों को अल्टरनेट कनेक्शन दें या उन्हें समय से पूर्व इसकी सूचना दें।