संतकबीरनगर में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले छह लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 1437 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3060 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 44 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमे खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में तीन, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में एक लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले छह लोग स्वस्थ्य हुए है।
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 3060 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 44 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 35 लोग एक्टिव है। 2981 लोग ठीक हो चुके है। 1437 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2031 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।