फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: एमबीबीएस में दाखिले के लालच में गंवा दिए 6.22 लाख, पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 24 May 2022 11:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के मथौली गांव के विनोद यादव ने एमबीबीएस में बिना परीक्षा पास किए दाखिले के लालच में 6.22 लाख रुपये गंवा दिए। छात्र की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध अमानत में खयानत व जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मथौली निवासी विनोद यादव के मोबाइल नंबर पर कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने कहा कि एमबीबीएस में दाखिला चाहिए हो तो संपर्क कर लो। उसकी बातों में आकर विनोद यादव ने कई बार में 6.22 लाख रुपये दे दिए।

उसने एक शख्स से भी यह कहते हुए मिलवाया कि यह एक कॉलेज के हेड हैं, जहां पर एमबीबीएस में दाखिला होगा। अब आरोपित रुपये लौटाने से इनकार कर रहा है और दाखिला भी नहीं हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रदीप यादव व दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें