रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर का तरणताल बनेगा। राजकीय निर्माण निगम ने इसका डीपीआर तैयार कर लिया है। शासन से स्वीकृति के बाद इसके निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में वर्तमान स्थानीय तैराकों के लिए 25 मीटर का तरणताल है, जो किसी भी प्रतियोगिता के लिए मानक पर खरा नहीं उतरता है। ऐसे में जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अभय मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके यहां राष्ट्रीय स्तर का तरणताल बनाए जाने की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तरणताल के लिए मौखिक अनुमति देते हुए जिम्मेदारों को इसका प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री से निर्देश बाद राजकीय निर्माण निगम ने 50 मीटर के तरणताल का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया था। लेकिन, कुछ कमियों के कारण इसे मंजूरी नहीं मिली थी। जिसके बाद राजकीय निर्माण निगम ने फिर से डीपीआर और डिजाइन तैयार कर लिया है। जल्द ही इस प्रस्ताव पर शासन की मोहर लगने की उम्मीद है।