- घरों में हुआ सर्वे- 178524
- बच्चों को नहीं लगा टीका- 4748
- गर्भवती को नहीं लगा टीका-2164
- 45 वर्ष से अधिक लोगों को नहीं लगा टीका- 7373
- बुखार के मरीज मिले- 1204
- टीबी के मरीज मिले- 26
- सांस फूलने की समस्या- नौ मरीज
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि बच्चों के टीकाकरण पर विभाग का ज्यादा जोर है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक बुधवार और शनिवार को नियमित टीकाकरण कराया जाए। आशा और एएनएम को भी निर्देश दिया गया है कि वह अपने क्षेत्रों में जाकर टीकाकरण से वंचित लोगों की सूची तैयार कर उन्हें टीका लगवाएं।