फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू का 43वां दीक्षांत आज, कुलाधिपति के हाथों 61 मेधावियों को मिलेगा पदक

Fri, 30 Aug 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दीक्षांत के एक दिन पहले हुआ पूर्वाभ्यास, 166 शोधकर्ताओं को पीएचडी की उपाधि
विज्ञापन


- कुलाधिपति करेंगी विश्वविद्यालय के 75 वर्ष पर लोगो का लोकार्पण

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को 43वें दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। समारोह में 61 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिया जाएगाए जिनमें 49 छात्राएं शामिल हैं।
मुख्य अतिथि एडलवाइस म्यूचुअल फंड की एमडी और सीईओ राधिका गुप्ता, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगेंद्र उपाध्याय एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी होंगी। बृहस्पतिवार को दीक्षा भवन में समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें कुलाधिपति की भूमिका में प्रो. नंदिता सिंह रहीं। मुख्य अतिथि प्रो. सुधा यादव, विशिष्ठ अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगेंद्र उपाध्याय की भूमिका में प्रो. गोपाल प्रसाद एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी की भूमिका में प्रो. बीना बत्रा कुशवाहा रहीं। विद्वत परियात्रा निकाली गई तथा पदक विजेताओं ने पदक प्राप्त करने का पूर्वाभ्यास किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति तथा अतिथियों का गुरु गोरक्षनाथ की पावन धरती पर भव्य स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह समारोह विद्यार्थियों एवं बच्चों का है। हमारी कोशिश है कि उनकी बढ़-चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
166 शोधकर्ताओं को पीएचडी की उपाधि
दीक्षांत समारोह में 166 शोधकर्ताओं को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। जिसमें 70 छात्राएं तथा 96 छात्र शामिल हैं। इसके साथ ही सत्र 2023-24 में 87,359 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि प्रदान की जाएगी। इसमें 57,723 छात्राएं शामिल हैं। इसमें विश्वविद्यालय परिसर के 6793 और महाविद्यालयों के 80,566 विद्यार्थी शामिल हैं।
75 वर्ष पर लोगो का लोकार्पण
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय के 75 वर्ष की शैक्षणिक यात्रा पर बनाए गए लोगो का भी लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की भागीदारी भी होगी। विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गए पांच गांवों में संचालित बेसिक और माध्यमिक के विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का चार संवर्गों में चित्रकला, भाषण एवं कहानी कथन में आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

पहली बार परिधान में होगा दीक्षांत समारोह
दीक्षांत समारोह में शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए परिधान निर्धारित किया गया है। शिक्षकों के लिए ऑफ व्हाइट कुर्ता पजामा और शिक्षिकाओं के लिए ऑफ व्हाइट साड़ी का चयन किया गया है। इसके साथ ही छात्रों के लिए व्हाइट कुर्ता पजामा और छात्राओं के लिए येलो साड़ी के साथ रेड ब्लाउज परिधान तय किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें