फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गौनर गांव में पुष्टाहार फैक्ट्री पहुंची राज्यपाल, समूह के कार्य को सराहा

Fri, 30 Aug 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चौरीचौरा तहसील के गौनर गांव में ढाई करोड़ की लागत से संचालित हो रही फैक्ट्री
विज्ञापन

- स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात कर उत्पादन एवं विक्रय की ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरदारनगर। चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के गौनर गांव में 2.5 करोड़ रुपए से स्वयं सहायता समूह की ओर से संचालित पुष्टाहार फैक्ट्री का बृहस्पतिवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने निरीक्षण किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से बात कर उत्पादन एवं विक्रय की प्रगति की जानकारी ली।

सर्व प्रथम स्वयं सहायता की सदस्यों ने बुके देकर राज्यपाल का स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने लघु उद्योग में कार्यरत महिलाओं से मैनफैक्ट्रिंग से लेकर और पहुंचाने तक की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने करीब एक घंटे तक महिलाओं से संवाद किया और वहां पर बनाए जा रहे पुष्टाहार को महिलाओं के साथ देखा। वहां पर कार्यरत महिला रमावती से बात कर पुष्टाहार कैसे बनता है और उसके लिए राॅ मैटेरियल कहां से आता है आदि की जानकारी ली। वहीं, कौशल्या गौड़ से उन्होंने निवेश और लाभ के बारे में पूछा, जिसपर कौशल्या गौड़ ने बताया कि 30 हजार रूपये का निवेश समूह के माध्यम से किया गया है। वहां कार्यरत रात्ररानी से उन्होंने हिसाब-किताब की जानकारी ली। उन्होंने वेतन रजिस्टर को चेक किया और पूरी जानकारी लेते हुए सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने अन्य महिलाओं को जागरूक कर उनको भी स्वयं सहायता समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने को कहा।
विज्ञापन

इस दौरान जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश, एसएसपी गौरव ग्रोवर, सीडीओ संजय कुमार मीणा, एसडीएम प्रशांत वर्मा, सीओ अनुराग सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र यादव, ग्राम प्रधान कैलाश निषाद सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन

फैक्ट्री में बनते हैं चार प्रकार के पुष्टाहार
गौरतलब है कि स्वयं सहायता समूह की ओर से संचालित पुष्टाहार फैक्ट्री में चार प्रकार के पुष्टाहार बनाए जाते हैं। इसमे गेहूं आटा बेसन, दलिया बेसन खिचड़ी, दलिया बेसन खिचड़ी और आटा बेसन बर्फी बनाया जाता है। इस फैक्ट्री से तीन मिट्रिक टन उत्पादन किया जाता है। बाहर निकलते समय राज्यपाल ने स्थानीय ग्रामीणों से वार्ता की। इस बीच युवाओं से आसपास की फैक्ट्रियों के बारे में पूछा तो युवाओं ने चीनी मिल बंद होने से गन्ना की खेती प्रभावित होने की जानकारी दी। वहीं ग्राम प्रधान ने गांव में कन्या इंटर कॉलेज व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए पत्रक सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें