फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गार्बेज फ्री सिटी अभियान में 42 हजार लोगों ने बनाई मानव श्रृंखला, लोगों को किया गया जागरूक

Mon, 18 Sep 2023 03:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

पहली टीम को गोरखपुर जॉइन्ट्स टीम के कैप्टन मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने गुरु गोरखनाथ मंदिर में और दूसरी टीम को रामगढ़ताल नौका विहार पर ब्रांड एंबेसडर सांसद रवि किशन ने हरी झंडी दिखाई। सभी वार्डों में भी स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 
विज्ञापन
42 हजार लोगों ने बनाई मानव श्रृंखला - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गार्बेज फ्री सिटी अभियान के मद्देनजर रविवार को इंडियन स्वच्छता लीग-2.0 के मेगा इवेंट में 42 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इस कड़ी में सुबह नौ बजे गुरु गोरखनाथ मंदिर के आसपास और रामगढ़ताल नौका विहार पर मानव श्रृंखला बनाई गई।
विज्ञापन


पहली टीम को गोरखपुर जॉइन्ट्स टीम के कैप्टन मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने गुरु गोरखनाथ मंदिर में और दूसरी टीम को रामगढ़ताल नौका विहार पर ब्रांड एंबेसडर सांसद रवि किशन ने हरी झंडी दिखाई। सभी वार्डों में भी स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस इवेंट में मेयर और सांसद के नेतृत्व में स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, नगर निगम के सफाई मित्र, अधिकारी, कर्मचारी और गोरखपुर के युवाओं ने बढ़-चढ़ कर अपना योगदान दिया।
विज्ञापन


रामगढ़ताल पर मौजूद लोगों को स्वच्छता ही सेवा के मूलमंत्र को अपनाकर शहर को कूड़ा मुक्त कर गोरखपुर को नंबर-1 बनाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान प्रतिदिन दो घंटे सफाई करने और स्वच्छता की शपथ दिलाई गईं।

गोरखनाथ मंदिर में प्रबंधक द्वारिका तिवारी, पार्षद ऋषि मोहन वर्मा, राधेश्याम रावत, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, दुर्गेश मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणि भूषण तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें