फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर क्लब: टूट जाएगी 40 वर्ष की परंपरा, नहीं मनेगा जश्न

Tue, 15 Dec 2020 04:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
न्यू ईयर पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

40 वर्षों से चली आ रही गोरखपुर क्लब की परंपरा कोविड सुरक्षा के प्रोटोकॉल की वजह से टूट जाएगी। इस बार सदस्य नए साल पर जश्न का आयोजन नहीं करेंगे। वर्तमान में क्लब के लगभग 800 सदस्य हैं।

विज्ञापन


ऐसे आयोजनों पर इन्हें परिवार के साथ आमंत्रित किया जाता है। प्रशासन की तरफ से जारी प्रोटोकाल में तहत नए साल के जश्न में सौ से अधिक लोग एक जगह नहीं एकत्रित हो सकेंगे। ऐसे में क्लब ने इस बार न्यू ईयर पर किसी तरह के आयोजन से किनारा कर लिया है।

सचिव पियूष बंका ने बताया कि पिछले दिनों बोर्ड ऑफ मेंबर की बैठक में आयोजन को लेकर चर्चा हुई थी। सभी ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कार्यक्रम के आयोजन से मना कर दिया था। क्लब में इस बार क्रिसमस के उपलक्ष्य में भी कोई आयोजन नहीं होगा।
विज्ञापन


निपाल क्लब में भी नहीं गूंजेगा ‘हैप्पी न्यू ईयर’
आरटीओ कार्यालय के सामने स्थित निपाल क्लब में भी इस बार नए साल का जश्न नहीं मनाया जाएगा। सचिव मंकेश्वर नाथ पांडेय ने बताया कि कोविड की वजह से इस बार भीड़भाड़ वाले किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें