फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Gorakhpur: गोरखपुर में चार डॉक्टरों सहित मिले 36 कोरोना मरीज, संक्रमितों में आठ साल का बच्चा भी

Fri, 15 Jul 2022 09:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,427 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,374 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की जांच में बृहस्पतिवार को 36 मरीज मिले हैं। संक्रमितों में चार डॉक्टर और एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है। राहत की बात यह है कि सभी में सामान्य लक्षण हैं।

विज्ञापन


वहीं, इस दौरान 24 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 177 हो गई है। जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दो, सहायक जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी और शक्ति नगर के एक निजी डॉक्टर शामिल हैं। इनके अलावा तारामंडल में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें एक आठ साल का बच्चा भी है।

वहीं, गौरीबाजार और कैंपियरगंज की एक-एक किशोरी, रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती एक किशोर भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। चरगांवा का 14 वर्षीय किशोर, दो रेलवे कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,427 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,374 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।

आज से निशुल्क लगवा सकेंगे बूस्टर डोज

कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 112 बूथों पर 5,805 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. अशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा। बताया कि शुक्रवार से सभी सरकारी बूथों पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज निशुल्क लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें