फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: धूमधाम से मनेगी गुरु गोविंद सिंह की 359वीं जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोहद्दीपुर गुरुद्वारे से आज निकलेगी शोभायात्रा, दिखाएंगे हुनर का जौहर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। गुरु गोविंद सिंह की 359वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसको लेकर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही मुख्य कार्यक्रम पांच जनवरी को मोहद्दीपुर में किया जाएगा।

गुरुद्वारा गुरु नानक सत संग सभा मोहद्दीपुर के मीडिया प्रभारी अरविंदर सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह के 359वें प्रकाश दिवस को समर्पित शुक्रवार सुबह निशान साहिब की सेवा। दोपहर में शोभा यात्रा गुरुद्वारा मोहद्दीपुर से प्रारंभ होकर छात्रसंघ चौराहा, आंबेडकर चौराहा, शास्त्री चौराहा, कचहरी चौराहा, गोलघर, सिनेमा रोड, सुमेर सागर होते हुए गुरुद्वारा जटा शंकर में शाम को समाप्त होगी। शोभायात्रा के बाद गुरु का अटूट लंगर का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में पंजाब से आए पंजाब बैंड और गटका समूह (सिख मार्शल आर्ट) ने शिरकत कर अपने हुनर प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश दिवस पर विशेष कार्यक्रम लगातार होगा। पांच को गुरुद्वारा मोहद्दीपुर में गुरबाणी कीर्तन अखंड साहिब की समाप्ति के बाद कार्यक्रम सुबह 10 बजे से रात 12 बजे होगा। कार्यक्रम में गुरुद्वारा मोहद्दीपुर के रागी साहिबान के अलावा बाहर से भी आय रागी जत्थों की ओर से गुरबाणी कीर्तन से साथ संगत को भी निहाल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें