फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन विवाद के मामलों की रही भरमार

Tue, 07 Jul 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सदर तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। गर्मी और उमस के बावजूद लोग सुबह से ही अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। सबसे अधिक मामले जमीन विवाद से जुड़े रहे। शिकायत दर्ज कराने के लिए लोगों को पहले लंबी कतार में लगना पड़ा, फिर पर्ची मिलने का इंतजार करना पड़ा। दोपहर तक तहसील परिसर में फरियादियों की भीड़ बनी रही। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 264 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 32 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को जांच और कार्रवाई के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

डीएम दीपक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जमीन विवाद के मामलों के निस्तारण में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि रोवर सिस्टम के माध्यम से अभियान चलाकर जमीन की पैमाइश कराई जाए, ताकि किसानों और अन्य लोगों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि सभी तहसीलों में रोवर उपलब्ध करा दिए गए हैं और प्रशिक्षित नायब तहसीलदार व कर्मचारी इसके जरिए पैमाइश करेंगे।
एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने बताया कि रोवर सिस्टम का ट्रायल सफल रहा है और अब इसका नियमित उपयोग किया जाएगा। तहसील दिवस में पहुंचे कठउर निवासी हरि प्रसाद ने बताया कि वह तीसरी बार जमीन विवाद की शिकायत लेकर आए हैं। वहीं बलुआ परतापुर सिंहोरवां के रामललित यादव ने अपनी जमीन पर कब्जे की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीआईजी एस. चेन्नपा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, सीडीओ साश्वत त्रिपुरारी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी धर्मेंद्र मिश्र, तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह समेत राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें