फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कल 310 कर्मियों को लगेगी बूस्टर डोज, मापअप राउंड में बनेंगे 40 बूथ

Sun, 14 Feb 2021 02:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में प्रथम चरण के पहले दिन जिन स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई थी, उन्हें बूस्टर डोज सोमवार को लगाई जाएगी। इसकी तैयारियां विभाग ने पूरी कर ली है। ऐसे स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या 310 है।
विज्ञापन


इन कर्मियों को कोविड पोर्टल के जरिए आज शाम को संदेश भी भेज दिया जाएगा। एहतियात के तौर पर उन्हें फोन भी किया जाएगा। इसके अलावा अब तक छूटे हुए पांच हजार स्वास्थ्यकर्मियों को मापअप राउंड में इसी दिन कोविड का टीका लगाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक जिले में टीकाकरण की शुरुआत छह जनवरी को हुई थी। पहले दिन छह बूथों पर 310 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। उस दिन 600 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। 310 स्वास्थ्य कर्मियों को सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मापअप राउंड में बनेंगे 40 बूथ

बूस्टर डोज 28 दिनों के बाद लगना था। बूस्टर डोज की तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई थी। अब 310 स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि जिन बूथों पर पहले दिन कर्मियों को पहला डोज लगाया गया था, उन्हीं बूथों पर बूस्टर डोज भी लगाया जाएगा।

डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को अंतिम मौका 15 फरवरी को दिया जाएगा। मापअप राउंड में करीब पांच हजार कर्मियों के लिए 40 बूथ बनाए जाएंगे। इन्हीं बूथों पर स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड का टीका लगाया जाएगा। इन स्वास्थ्य कर्मियों में कई गर्भवती और खून पतला करने वाली दवाओं सहित गंभीर रूप से बीमार लोग भी शामिल हैं, जिन्हें कोविड का टीका नहीं लगाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें