कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
महराजगंज जिले में 29 कोरोना पॉजिटिव शनिवार को मिले। जबकि 4 लोग स्वस्थ्य होकर कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक जिले में कोरोना के कुल मामले 5782 हो चुके हैं।
इनमें से सक्रिय मामले 4616 हैं। वहीं 1086 लोग अब स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कोरोना से मरने वालो की संख्या 84 हो चुकी है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव की बेहतर ढंग से देखभाल की जा रही है।
कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की ठीक ढंग से इलाज किया जा रहा है। अब तक 159969 सैंपल की जांच हो चुकी है। निगरानी समितियां होमआइशोलेसन में रहने वालो पर नजर रख रही है। लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।