वहीं, शहरी क्षेत्र में 902 पंडालों में से केवल 48 समितियों ने अस्थायी कनेक्शन लिया है। बाकी समितियां कटिया लगाकर पंडालों में बिजली जला रही हैं, जोकि सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है।
बिजली निगम ने चार दिन पहले शहर के अलावा जिले के कस्बों की पूजा समितियों को नोटिस देकर बिजली का अस्थायी कनेक्शन लेने की हिदायत दी थी, लेकिन अधिकतर समितियां कनेक्शन लेने सामने नहीं आईं। बिजली निगम के अभियंताओं का कहना है कि कटिया कनेक्शन से तेज हवा चलने पर या ओवरलोड होने पर स्पार्किंग होने लगती है, जिससे आग लगने की आशंका बनी रहती है। यह बेहद खतरनाक है। पूजा समितियों को इस बात को समझना चाहिए।
मुख्य अभियंता आशु कालिया का कहना है कि सुरक्षा मानकों का ख्याल करते हुए पूजा पंडालों के बिजली कनेक्शन जांचने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि पंडालों में कनेक्शन लेकर बिजली जलाने पर समिति को ही फायदा होता है। सुरक्षा भी रहती है।