शहर में 161 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 47 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा गोरखनाथ में 27, कोतवाली 17, तिवारीपुर तीन, कैंट 44, चिलुआताल इलाके में एक, रामगढ़ ताल क्षेत्र में 13, गुलरिहा सात, राजघाट में दो मरीज मिले हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में 98 नए मरीज मिले हैं। इनमें बांसगांव में पांच, बेलघाट, गोला और खजनी में एक-एक, गगहा, सरदारनगर और जंगल कौड़िया में दो-दो, भटहट पांच, कैंपियरगंज सात, चरगांवा 19, कौड़ीराम तीन, खोराबार 20, पाली पांच, पिपराइच चार, पिपरौली पांच, सजहनवां और उरुवा में आठ-आठ मरीज मिले हैं। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों के 29 मरीज और शामिल हैं।
संक्रमण से जान गंवाने वालों में दो महिलाएं
मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें एक कुशीनगर और दो गोरखपुर के रहने वाले हैं। गोरखनाथ क्षेत्र के चक्सा हुसैन पचपड़ेवा की रहने वाली 35 वर्षीय महिला की मौत मंगलवार की सुबह हुई।
इसके अलावा तिवारीपुर थाना क्षेत्र के अंधियारी बाग की निवासी 55 वर्षीय महिला की जान गई है। कुशीनगर के रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों को पहले से ही कुछ अन्य गंभीर बीमारियां थीं। कॉलेज प्रशासन ने शव को कोविड प्रोटोकॉल के तहत परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।