फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में सात डॉक्टर समेत 272 मिले कोरोना संक्रमण, आंकड़ा पहुंचा 2602

Wed, 19 Jan 2022 10:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि संक्रमितों में 200 शहर और 72 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 62814 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 59362 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 850 की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जिले में 272 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद से एक्टिव मरीजों की संख्या 2602 पहुंच गई है। संक्रमितों में डीआईजी कार्यालय के 15 कर्मी, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एम्स के सात डॉक्टर समेत पुलिस के जवान शामिल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चार डॉक्टर, 10 एमबीबीएस के छात्र व रेजीडेंट डॉक्टर शामिल हैं। उधर, डीआईजी आवास के बाद संक्रमण कार्यालय तक पहुंच गया है। मंगलवार को कार्यालय में 15 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। एम्स में दो डॉक्टरों समेत चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एडी कार्यालय में एक कर्मी, मोहद्दीपुर स्थित एक कार एजेंसी में एक कर्मी, रेलवे कारखाना में तीन कर्मी, रेलवे कॉलोनी में तीन लोग संक्रमित मिले हैं।

वहीं, रेलवे स्टेशन पर की गई जांच और जिला अस्पताल की ओपीडी में सात-सात व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी जांच एंटीजन किट से की गई है। इनके अलावा रानीडीहा, दुर्गा चौक, रेती चौक में एक ही परिवार तीन-तीन लोग, झरना टोला, रामजानकी नगर में एक ही परिवार के चार-चार लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि संक्रमितों में 200 शहर और 72 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 62814 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 59362 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 850 की मौत हो चुकी है।  

होम आइसोलेशन में रहकर 423 ने कोरोना को दी मात
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच राहत भरी खबर है। 423 लोगों ने होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना को मात दी है। सीएमओ ने कहा कि अगर लोग प्रोटोकॉल का पालन करें तो कोरोना से जंग जल्द जीत सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें