फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 267 विद्यालयों में एक ही शिक्षक, 37 में नहीं एक भी शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरप्लस अध्यापकों की सूची हो रही तैयार, दो दिनों में होगी जारी
विज्ञापन

- स्थानांतरण को लेकर शिक्षकों ने यू-डायस पोर्टल पर किए थे आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। जनपद में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में सरप्लस अध्यापकों को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिले में 267 एकल विद्यालय चिह्नित किए गए हैं, जिनमें एक ही शिक्षक पढ़ाते आ रहे है। इसके अलावा 37 विद्यालय ऐसे हैं जहां एक भी शिक्षक तैनात नहीं हैं।
इन आंकड़ों के आधार पर ही सरप्लस और आवश्यकता वाले विद्यालयों की सूची तैयार की जा रही है। आवश्यकता वाले विद्यालयों में अध्यापकों की तैनाती की जाएगी, जिससे वहां पठन-पाठन का माहौल फिर से बन सके। स्थानांतरण प्रक्रिया को लेकर शिक्षकों की ओर से यू-डायस पोर्टल पर पहले ही आवश्यक विवरण भर दिए गए थे। इसी डेटा के आधार पर सरप्लस शिक्षकों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठता सूची के निर्धारण में जिले के सभी ब्लॉकों से सूची तैयार करने की पहली तैनाती को आधार माना गया है। इसी मानक पर सरप्लस अध्यापकों की सूची बनाई जा रही है। जनपद स्तरीय स्थानांतरण प्रक्रिया से जुड़ी पूरी रिपोर्ट और प्रस्ताव गठित कमेटी द्वारा जिलाधिकारी को सौंप दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, दो दिनों के भीतर सरप्लस अध्यापकों की सूची जारी कर दी जाएगी। वहीं शुक्रवार को शिक्षक संगठनों ने सूची जारी किए जाने के तरीके और मानकों को लेकर विरोध भी जताया था। विभाग का कहना है कि सभी आपत्तियों पर विचार करते हुए नियमानुसार सूची जारी की जाएगी।
बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार का भ्रम न रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें