फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विनियमन शुल्क नहीं जमा करने पर तीन ईंट-भट्ठों पर कार्रवाई, संचालन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
- खजनी तहसील क्षेत्र के तीन भट्ठों पर खनन विभाग ने मारा छापा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जंगल कौड़िया। डीएम दीपक मीणा के निर्देश पर शनिवार को जिला खनन अधिकारी अजीत पांडेय और जिला खनन निरीक्षक अमित सिंह ने उन ईंट-भट्ठों के खिलाफ कार्रवाई की, जिन्होंने विनियमन शुल्क जमा नहीं किया था। तहसील खजनी क्षेत्र में तीन ईंट-भट्ठों पर छापा मारकर कच्चे ईंट को भी तोड़ दिया गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही ईंट-भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया है।


खजनी के ग्राम एकडंगा स्थित गौरी शंकर ब्रिक फील्ड के मालिक गौरी शंकर दुबे पिछले तीन-चार वर्षों से बिना विनियमन शुल्क जमा किए भट्ठा चला रहे थे। टीम ने यहां कच्ची ईंटें तोड़ दीं और ईंट बनाने के कार्य को रोक दिया। भट्ठा मालिक को बकाया शुल्क ब्याज सहित जमा करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन



इसी तहसील के ग्राम महिलवार में बलवंत सिंह ईंट उद्योग के संचालक मालिक बलवंत सिंह भी पिछले तीन वर्षों से बिना शुल्क जमा किए भट्ठा संचालित कर रहे थे। यहां ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना खजनी में सील कर दिया गया और भट्ठे का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। उन्हें भी शुल्क जमा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन




इसके अलावा ग्राम बांग्ला पांडेय में दीनानाथ सिंह बीकेओ के मालिक दीनानाथ सिंह भी बिना विनियमन शुल्क के भट्ठा चला रहे थे। यहां कच्ची ईंटें क्षतिग्रस्त की गईं और ईंट बनाने का काम रोका गया। मालिक को शुल्क तत्काल जमा करने के लिए कहा गया। अधिकारियों ने चेताया कि ऐसा न करने पर भट्ठा संचालन बंद कर दिया जाएगा और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


वर्जन

डीएम के आदेश के क्रम में विनियमन शुल्क न जमा करने वाले तीन ईंट भट्ठों पर कार्रवाई की गई है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
- अजीत पांडे, जिला खनन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें