सभी कॉलेजों में होगा लाइव प्रसारण
नोडल अफसर ने बताया कि पॉलीटेक्निक, आईटीआई और गोरखपुर विश्वविद्यालय समेत सभी डिग्री कॉलेजों में शनिवार को दोपहर एक से तीन बजे तक टैबलेट-स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। इसके लिए संबंधित जगहों पर एलईडी आदि का इंतजाम किया जा रहा है।
31 दिसंबर तक जिले को मिल जाएंगे 25 हजार टैबलेट-स्मार्टफोन
नोडल अफसर के मुताबिक जिले में अब तक 84 हजार विद्यार्थियों का पंजीकरण हो चुका है। इनमें 74 हजार का सत्यापन भी हो चुका है। विश्वविद्यालय समेत सभी डिग्री कॉलेज, आईटीआई व पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्टफोन मिलेंगे। बताया कि 31 दिसंबर तक जिले को करीब 25 हजार टैबलेट-स्मार्टफोन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इन्हें रखने के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय और गुरु गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय में स्टोर रूम बनाया गया है।