फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में मिले 25 नए कोरोना पॉजिटिव, 35 संक्रमित हुए स्वस्थ

Thu, 08 Oct 2020 08:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन

कुशीनगर जिले में कोरोना का संक्रमण अभी भी जारी है। गुरुवार को 25 नए लोग इस महामारी से संक्रमित मिले, जिन्हें लेकर संक्रमित मरीजों की संख्या अब 4979 हो गई है। राहत की बात यह रही कि संक्रमित मरीजों से अच्छी संख्या इस बीमारी को शिकस्त देकर घर लौटने वाले लोगों की रही।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को 1917 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 1892 निगेटिव और 25 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिले मरीजों में मोतीचक क्षेत्र से एक, फाजिलनगर से पांच, नेबुआ नौरंगिया से दो, कप्तानगंज से एक, कसया से दो, पडरौना से तीन, रामकोला से एक, सेवरही से एक, तमकुही से दो, हाटा से तीन और अन्य क्षेत्रों से तीन लोग शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 147814 लोगों की जांच में 4979 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को 35 लोग जांच के बाद स्वस्थ मिले, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस तरह अब तक 4703 लोग अस्पताल से सकुशल अपने घर जा चुके हैं। 50 मरीजों की अब तक इस बीमारी से मौत हुई है, जबकि 227 एक्टिव केस हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में संक्रमण दर 4.12 प्रतिशत, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 94.45 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.98 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें