फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में 20 ने कोरोना से जीती जंग, 47 नए मिले पॉजिटिव

Thu, 08 Oct 2020 07:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
विज्ञापन
Corona testing - फोटो : PTI
विज्ञापन

बस्ती जिले में गुरुवार को 47 कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना के 3907 केस मिले हैं। इसमें 74 की मौत हो चुकी है। तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बृहस्पतिवार को 20 डिस्चार्ज किया गया। अब तक 3409 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले में वर्तमान में 424 एक्टिव केस हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।

विज्ञापन


डीएम ने बताया कि जिले में 134086 लोगों के नमूने जांच को भेजे गए। इसमें से 912 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिलेभर में 165 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सदर तहसील में 81, हर्रैया में 57, भानपुर में 10 व रुधौली में 17 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति की जा रही है।

डीएम ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासनिक अमला लगातार नजर बनाए हुए है। शासन के नीतियों के म़ुताबिक स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासन की ओर से यह दिशा निर्देश जारी है कि यदि गंभीर, उम्रदराज, अथवा घर में अकेला कोई भी संक्रमित पाया जाता है तो उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करा दिया जाए।
विज्ञापन


सामान्य स्थिति में यदि घर में आवश्यक संसाधन मौजूद होने पर होम आइसोलेट किया जा सकता है। डीएम ने कहा कि रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, ओपेक कैली चिकित्सालय में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। डीएम के मुताबिक जांच का क्रम लगातार जारी है। अधिकाधिक जांच के निर्देश दिए गए हैं। सभी अस्पताल जहां ओपीडी संचालित हो रहे हैं उन्हें एंटीजन टेस्ट करने के बाद ही इलाज करना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें