फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पहले दिन 2020 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, आज भी रहेगा जारी

विज्ञापन
दीवानी कचहरी परिसर में बार काउंसिल उत्तर प्रदेश सदस्य पद के लिए अपने प्रत्याशियों का प्रचार करत
विज्ञापन
- बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में गोरखपुर में मतदान शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्यों के चुनाव के लिए गोरखपुर जिला मुख्यालय पर मंगलवार को मतदान संपन्न हुआ। मतदान सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला। पहले दिन कुल 2020 मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। चुनाव प्रक्रिया में अधिवक्ताओं ने बड़े उल्लास और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
दोपहर करीब एक बजे मतदान स्थल पर भारी भीड़ देखी गई। प्रत्याशियों के समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी कर अपने उम्मीदवार के समर्थन में उत्साह दिखाया। सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मतदान स्थल पर मौजूद रहे और मतदान प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया। बुधवार को भी मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारियों ने सभी मतदाताओं से मतदान की अपील की है, ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। पहले दिन की भागीदारी को देखकर प्रतीत होता है कि इस बार के चुनाव में अधिवक्ताओं की रुचि और सक्रियता अधिक रही है। चुनाव अधिकारी सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी मतदान नियमों का पालन करते हुए हर मत की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें