गोरखपुर। संयुक्त श्रीमाली महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहली बार गोरखपुर आने पर समाज ने मंगलवार को जटाशंकर स्थित गुरूद्वारे में स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस दाैरान प्रदेश के सात जिलों की इकाई का गठन भी हुआ।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष छोटेलाल श्रीमाली ने कहा कि समाज की मजबूती संगठन की मजबूती से ही संभव है। शिक्षा, संस्कार, आपसी सहयोग और सामाजिक चेतना पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि श्रीमाली समाज को समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। इस दाैरान विशिष्ट अतिथि संरक्षक ओम नारायण श्रीमाली, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद