फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: नौकरी के नाम पर गंवाए ढाई लाख रुपये, नियुक्ति पत्र लेकर बैंक पहुंचने पर पता चला फर्जीवाड़ा

Thu, 17 Nov 2022 12:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शाखा प्रबंधक ने छानबीन करके बताया कि इस तरह की बैंक में भर्ती संबंधी कोई सूचना नहीं है और यह लेटर फर्जी है। फर्जी लेटर का नाम सुनते ही युवक अशोक सोनकर के होश उड़ गए।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले का दोहरीघाट निवासी एक व्यक्ति बैंक में क्लर्क बनाने के नाम पर जालसाजी का शिकार हो गया। नौकरी के लालच में उसने ढाई लाख रुपये गवां दिए। नियुक्ति पत्र लेकर बैंक पहुंचने के बाद उसे अपने साथ ठगी की जानकारी मिली।

विज्ञापन


बुधवार को कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में मऊ जनपद के दोहरीघाट निवासी अशोक कुमार सोनकर बैंक क्लर्क पद पर नियुक्ति के लिए लेटर लेकर बैंक के शाखा प्रबंधक गुंजन श्रीवास्तव के पास पहुंचे।

शाखा प्रबंधक ने छानबीन करके बताया कि इस तरह की बैंक में भर्ती संबंधी कोई सूचना नहीं है और यह लेटर फर्जी है। फर्जी लेटर का नाम सुनते ही युवक अशोक सोनकर के होश उड़ गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया की बैंक में नौकरी के नाम पर मऊ जनपद के नदवासराय भेलउर चंगेरी निवासी एक व्यक्ति व देवरिया जनपद के सोनूघाट रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने ढाई लाख रुपये लेकर ज्वाइनिंग लेटर दिया था। हालांकि, फिलहाल बड़हलगंज पुलिस ने ऐसी किसी शिकायत की सूचना मिलने से इंकार किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें