फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के 194 विद्यार्थियों को मिला कैंपस प्लेसमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 194 छात्र-छात्राओं को विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है। इन छात्रों को तीन से 13 लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया है। इस तरह वर्तमान सत्र में कैंपस प्लेसमेंट पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 426 पहुंच गई है।
विज्ञापन



एमएमएमयूटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी व समन्वयक सुकन्या पांडेय ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट में कई नामी कंपनियां शामिल हुईं। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि इस सत्र में अब तक 426 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिल चुका है। इस बार भी देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आ रही हैं। हमारी कोशिश है कि यहां से निकलने वाले हर विद्यार्थी को प्लेसमेंट मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें