फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: गोरखपुर में मिले 19 नए कोरोना मरीज, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 59

Wed, 22 Jun 2022 03:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना वायरसः जांच के नमूने लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार माह बाद जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमित 19 मरीज मिले। इनमें एक बच्चा व एक किशोर भी शामिल है। वहीं, सात लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 17 फरवरी को 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद संख्या लगातार कम होती गई। लेकिन, अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को मिले संक्रमितों में पिपरौली का 10 साल का एक बच्चा व बेतियाहाता में 16 साल का किशोर भी शामिल है।

सूर्यकुंड में एक ही परिवार की दो महिलाएं संक्रमित मिली हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 66,951 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,016 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बचाव की अपील की है।
विज्ञापन


7,440 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

कोरोना टीकाकरण अभियान में मंगलवार को 121 बूथों पर 7,440 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें