गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने डिपो के अनुबंधित बसों की जांच की। इस दौरान 21 बसों की जांच में 18 बसें मानक पर खरी नहीं मिली। ज्यादा कमियां मिलने पर एआरएम ने दो अनुबंधित बसों का संचालन रोक दिया।
एआरएम ने बताया कि ठंड की दस्तक को देखते हुए मंगलवार की सुबह गोरखपुर डिपो के 21 अनुबंधित बसों की जांच की गई। इनमें 18 बसें रोडवेज के तय मानक पर खरी नहीं थी। इस दौरान यूपी 53 टी 5210 और यूपी 53 डीटी बस में कई कमियां मिलने पर एआरएम ने इसके संचालन पर रोक लगा दी।
जांच में तीन बसें पूरी तरह से मानक पर खरी मिली। इसमें भी एक बस गंदी थी, जिसे धुलाई के लिए भेजा गया। एआरएम ने बताया कि जिन बसों में भी कमियां मिली है उनके स्वामियों को चेतावनी दी गई है कि जल्द से जल्द बसें दुरुस्त करा लें नहीं तो उनका संचालन रोक दिया जाएगा।