फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B.Ed Entrance Exam: 44 केंद्रों पर 17,600 परीक्षार्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा, 15 जून को है आयोजित

Fri, 09 Jun 2023 10:10 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा गोरखपुर के अलावा कुशीनगर और देवरिया जिले में भी आयोजित की जाएगी। तीनों जिलों में 31,455 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं कुशीनगर में 6,270 और देवरिया में 7,500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इन दोनों जिलों के लिए अलग नोडल समन्वयक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर बीएड प्रवेश परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 जून को जिले में 44 केंद्रों पर होगी, जिसमें करीब 17,600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारी को लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन जुट गया है। गोरखपुर के अलावा कुशीनगर और देवरिया जिले में भी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


राज्यस्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा किया जा रहा है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा को सुचितापूर्ण कराने के लिए 44 केंद्राध्यक्ष और 88 आब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। प्रवेश पत्र और आवेदन पर लगाई गई फोटो का मिलान कर परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: नए गोरखपुर के लिए नया फार्मूला: बैनामे और सर्किल रेट के औसत से तय होगी मुआवजे की रकम
विज्ञापन


कुशीनगर में 6,270 और देवरिया में 7,500 परीक्षार्थी
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा गोरखपुर के अलावा कुशीनगर और देवरिया जिले में भी आयोजित की जाएगी। तीनों जिलों में 31,455 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं कुशीनगर में 6,270 और देवरिया में 7,500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इन दोनों जिलों के लिए अलग नोडल समन्वयक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


गोविवि पीआरओ डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि 15 जून को गोरखपुर में 44 केंद्रों पर करीब 17,600 परीक्षार्थी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का नोडल अधिकारी कुलसचिव विश्वेश्वर प्रसाद को मनाया गया। जबकि शिक्षा शास्त्र विभाग के प्रो. उदय सिंह को नोडल समन्वयक नियुक्त किया गया है। कुशीनगर और देवरिया में भी परीक्षा आयोजित की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें