फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दस्तक अभियान में मिले टीबी के 173 नए मरीज, मिलेंगे हर मिलेंगे 500 रुपये

Mon, 02 Aug 2021 02:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की टीम घर-घर भ्रमण करके टीबी के लक्षणों वाले 866 लोगों को ढूंढा था। ढूंढे गए लोगों के क्लिनिकल (टीबी एक्स-रे) और बलगम की जांच कराई गई। क्लिनिकल जांच में 84 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है। जबकि बलगम जांच में 89 लोगों में टीबी मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक से 31 जुलाई तक चले विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह और 11 से 25 जुलाई तक चले दस्तक अभियान के दौरान 173 नए टीबी रोगी मिले हैं। इन सभी का पंजीकरण निक्षय पोर्टल पर कर लिया गया है। इन्हें निशुल्क इलाज के साथ ही 500 रुपये प्रति माह पोषण के लिए मिलेंगे। यह जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्र ने दी।
विज्ञापन


बताया कि अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की टीम घर-घर भ्रमण करके टीबी के लक्षणों वाले 866 लोगों को ढूंढा था। ढूंढे गए लोगों के क्लिनिकल (टीबी एक्स-रे) और बलगम की जांच कराई गई। क्लिनिकल जांच में 84 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है। जबकि बलगम जांच में 89 लोगों में टीबी मिला। नया मरीज ढूंढने वाली आशा कार्यकर्ता को 500 रुपये प्रति मरीज की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

डॉ. रामेश्वर बताया कि अगर कोई कोविड मरीज ठीक हो जाता है और उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है, फिर भी खांसी नहीं रुक रही है तो टीबी जांच जरूर कराएं। कोविड के लक्षण वाले व्यक्ति की जांच कराने पर अगर रिपोर्ट निगेटिव है तो भी टीबी जांच अवश्य करवा लें।
विज्ञापन


मौजूदा समय में टीबी जांच की सुविधा जिला क्षय रोग केंद्र के अलावा सीएचसी पिपराइच, सीएचसी भटहट, सीएचसी कैंपियरगंज, पीएचसी खोराबार, सीएचसी बड़हलगंज और सीएचसी सहजनवां में भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें