फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: दो स्वास्थ्यकर्मियों समेत मिले 16 कोरोना संक्रमित

Thu, 07 Jul 2022 01:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 124 बूथ बनाए गए थे जहां 1,797 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
कोरोना का टेस्ट करते - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड संक्रमण की जांच में मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को हुई जांच में 16 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। हालांकि, इन सबके बीच 20 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 123 पहुंच गई है।

विज्ञापन


राहत की बात यह है कि एक भी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। संक्रमितों में जंगल चंवरी की 15 वर्षीय किशोरी और सहारा इस्टेट के एक परिवार के चार लोग शामिल हैं। सीमएओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,220 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,221 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 866 की मौत हो चुकी है।

1,797 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका

कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 124 बूथ बनाए गए थे जहां 1,797 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे थे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें