फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स गोरखपुर में अब मरीजों के लिए निजी वार्ड की सुविधा

Tue, 30 Jun 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एम्स ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्थान में सोमवार को 15 बेड वाले आधुनिक निजी वार्ड का शुभारंभ किया गया। सांसद रवि किशन ने उद्घाटन किया। इस नई सुविधा के शुरू होने के साथ ही मरीजों को अब प्रीमियम इलाज का विकल्प भी उपलब्ध हो गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एम्स की कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने कहा कि निजी वार्ड की शुरुआत रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में अहम पहल है। इससे मरीजों को अधिक आरामदायक वातावरण, बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि वार्ड में कुल 15 आधुनिक कमरे तैयार किए गए हैं और सेवाएं चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही हैं।
निजी वार्ड का आवास शुल्क एम्स नई दिल्ली की स्वीकृत दरों के अनुरूप रखा गया है, ताकि मरीजों को उच्चस्तरीय सुविधाएं किफायती दरों पर मिल सकें। शुरुआती चरण में सीमित कमरों में भर्ती की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसे जल्द ही पूरी क्षमता तक विस्तारित किया जाएगा। संस्थान केवल बेहतर उपचार ही नहीं, बल्कि मरीजों के अनुभव को भी अधिक सहज और संतोषजनक बनाने के लिए लगातार नई सुविधाएं विकसित कर रहा है। निजी वार्ड की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। उद्घाटन समारोह में एम्स के वरिष्ठ चिकित्सक, फैकल्टी सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें