फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल का दरिंदा: गोरखनाथ में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, मां ने दुकान पर भेजा था मसाला लाने

Sun, 06 Nov 2022 09:35 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

दुकानदार के बेटे ने मसाला देने के बहाने बच्ची को अंदर बुलाया लिया और दुष्कर्म किया। बच्ची ने शोर मचाया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ इलाके में शनिवार को छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान पर बैठे 14 वर्षीय किशोर ने मसाला देने के बहाने दुकान में बुलाया और फिर दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंचकर आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर किशोर को पकड़ लिया। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, एक महिला बच्ची व पति के साथ किराये के मकान में रहती है। पास में ही किराने की दुकान है। शनिवार को मां ने बच्ची को मसाला लेने के लिए भेजा था। बच्ची दुकान पर गई थी।

आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार के बेटे ने मसाला देने के बहाने अंदर बुलाया लिया और दुष्कर्म किया। बच्ची ने शोर मचाया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बाद में बच्ची घर पहुंची और आपबीती बताई। इसके बाद मां ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन

बच्ची का प्राथमिक उपचार कराने के साथ ही पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी की उम्र 14 वर्ष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें