फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: एक दिन में ही 1200 आवेदकों की होगी PCC, नौकरी के लिए विदेश जाने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत

Thu, 15 Sep 2022 01:33 PM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।

सार

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी कनिष्क शर्मा ने बताया कि पीसीसी की काफी मांग थी। इसी वजह से बीच में साक्षात्कार के लिए समय नहीं मिल पा रहा था। इससे पीसीसी के लिए इच्छुक आवेदक आवेदन कर लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी के लिए सऊदी अरब, कुवैत और दुबई जाने वालों के लिए बड़ी राहत है। पासपोर्ट कार्यालय की तरफ से 1,200 आवेदकों को पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) के लिए साक्षात्कार की तारीख मिल गई है। लंबे समय से इन्हें आवेदन के बाद भी समय नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन


नए और पुराने पासपोर्ट को नया करवाने के लिए लोग पहले से ऑनलाइन आवेदन किए थे। अब इनके पीसीसी पर साक्षात्कार के बाद अनुमित मिलने पर आवेदक विदेश जा सकेंगे। सऊदी अरब और कुवैत के साथ अन्य देशों में रोजगार के लिए जाने वालों का पासपोर्ट बनने से पहले पीसीसी साक्षात्कार होता है। इससे साफ हो जाता है कि आवेदक का जहां से पासपोर्ट बना है, वहां किसी प्रकार का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। आवेदक जिम्मेदार नागरिक की तरह कानून का पालन करने के साथ आदर्श नागरिक है।

पीसीसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी कनिष्क शर्मा ने बताया कि पीसीसी की काफी मांग थी। इसी वजह से बीच में साक्षात्कार के लिए समय नहीं मिल पा रहा था। इससे पीसीसी के लिए इच्छुक आवेदक आवेदन कर लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इनकी समस्या को देखते हुए एक दिन शनिवार को 1,200 आवेदकों को पीसीसी के लिए बुलाया गया है। नए लोग  passportindia.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर पीसीसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


क्या होता है पीसीसी
यह ऐसा सर्टिफिकेट है, जो पासपोर्ट विभाग की तरफ से पासपोर्ट धारक को जारी किया जाता है। इस प्रमाणपत्र से आधिकारिक तौर पर स्पष्ट होता है कि जिस व्यक्ति का सर्टिफिकेट है, उसके खिलाफ किसी प्रकार की धोखाधड़ी, मारपीट या अन्य आपराधिक मामलों में शामिल होने का केस थाने में दर्ज नहीं है। किसी भी तरह का कोई मुकदमा लंबित नहीं है। हालांकि, अगर कोई व्यक्ति टूरिस्ट के तौर पर घूमने के लिए विदेश जा रहा है, तो ऐसी स्थिति में उसे इसे बनवाने की जरूरत नहीं होती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें