फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में मिले 11 कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय केस महज 104

Wed, 18 Nov 2020 08:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

महराजगंज जिले में 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 9 लोग स्वास्थ्य भी हुए हैं। अब तक कोरोना के कुल मामले में 5639 हो चुके हैं। जिसमें स्वस्थ होने वालो की संख्या बढ़कर 5446 हो चुकी है। वहीं कोरोना सक्रिय केस महज 104 है। जबकि अब तक कोरोना से मरने वालो की संख्या 89 है।

विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि बुधवार को 2690 सैंपल की जांच हुई जिसमें 11 लोग पॉजिटिव मिले। अब तक 216151 सैंपल की जांच हो चुकी है।

होम आइशोलेसन में 4268 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अधिक से अधिक से लोगों की जांच के लिए विभाग की ओर से गठित टीम लगी है। लोगों को सामाजिक दूरी बनाने एवं मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

जांच के दौरान लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई

महाराजगंज सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. के पी सिंह ने मंगलवार को सीएचसी क्षेत्र के दो टीकाकरण स्थल की जांच की। उन्होंने आशा और एएनएम को दायित्व के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि सतभरिया टीकाकरण केंद्र पर जांच के समय 11 बच्चों का टीकाकरण हुआ था। वही 3 गर्भवती महिलाओं की जरूरी जांच की गई थी।

यहां आशा, एएनएम द्वारा निजी अस्पताल में टीकाकरण कराने वाले बच्चों की सूची अपडेट नहीं की गई थी। संबंधित एएनएम और आशा को सूची अपडेट करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि कम वजन वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दें। रमपुरवा उपकेंद्र का गौनरिया बाबू में प्राथमिक विद्यालय पर टीकाकरण केंद्र है। यहां 5 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई थी। वहीं 8 बच्चों का टीकाकरण पूर्ण हो गया था। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान अगर पुन: कमी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें