फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 201 केंद्रों पर होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा, 13 जनवरी तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां

Tue, 11 Jan 2022 02:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के साथ स्कूलों से ई-मेल के जरिए आपत्तियां मांगी गईं हैं। जिसे जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 201 केंद्रों के नाम तय कर दिए हैं। सूची में सात राजकीय, 85 सहायता प्राप्त और 109 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। 13 जनवरी तक परीक्षा केंद्रों को लेकर आपत्तियां exam2022gkp@gmail.com पर दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी सूची में 29 नए माध्यमिक विद्यालयों को जगह दी गई है। वहीं वर्ष 2020-21 की परीक्षा में शामिल 31 नए विद्यालयों को बाहर कर दिया गया। उस वर्ष परीक्षा के लिए कुल 206 केंद्र बनाए गए थे। इस बार बोर्ड की ओर से घोषित अंतरिम सूची में कोविड महामारी के चलते परीक्षा केंद्रों की संख्या में और बढ़ोत्तरी की उम्मीद की जा रही थी, मगर बोर्ड ने 201 केंद्रों की ही सूची जारी की है।

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के साथ स्कूलों से ई-मेल के जरिए आपत्तियां मांगी गईं हैं। जिसे जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर निस्तारण किया जा सके। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

फैक्ट फिगर

  • हाईस्कूल- 67038
  • इंटर - 60548

विद्यार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत सभी माध्यमिक विद्यालयों को अपने यहां पढ़ने वाले कक्षा नौंवी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के वैक्सीनेशन को पूरा कराने का निर्देश दिया है। ताकि, परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को कोरोना के खतरे से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें