गोरखपुर। लखनऊ मंडल के घाघरा घाट रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक कार्य किया जाएगा। इसके कारण छह से 11 सितंबर के बीच कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव रहेगा। रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के पुनर्निर्धारण और नियंत्रण की जानकारी जारी की है।
पुनर्निर्धारित होकर चलने वाली ट्रेनें
चंडीगढ़ से छह और नाै सितंबर को चलने वाली 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे पुनर्निर्धारित होगी। गोरखपुर से सात सितंबर को चलने वाली 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटे 40 मिनट और बलरामपुर से 10 सितंबर को चलने वाली 22200 बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस एक घंटे 15 मिनट पुनर्निर्धारित होगी। अमृतसर से सात सितंबर को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस दो घंटे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से 10 सितंबर को चलने वाली 12598 गोरखपुर एक्सप्रेस एक घंटे 15 मिनट और साबरमती से 10 सितंबर को चलने वाली 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटे पुनर्निर्धारित होगी।
मार्ग में नियंत्रित रहेंगी ये ट्रेनें
कटिहार से आठ सितंबर को चलने वाली 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस मार्ग में एक घंटे 15 मिनट नियंत्रित होगी। ओखा से छह सितंबर को चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस और यशवंतपुर से नाै सितंबर को चलने वाली 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस मार्ग में 45-45 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
सवारी गाड़ी भी प्रभावित रहेगी
गोंडा से सात से 11 सितंबर तक चलने वाली 55091 गोंडा-सीतापुर सिटी सवारी गाड़ी साढ़े तीन घंटे पुनर्निर्धारित होकर चलेगी।