फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: खाद कारखाने को दी जा रही 10 मेगावाट बिजली, जानिए कहां से की जा रही आपूर्ति

Mon, 06 Dec 2021 12:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

बिजली निगम की तरफ से 100 मेगावाट बिजली ट्रांसमिशन में तैयार हो रही है। जरूरत पड़ने पर इसकी भी आपूर्ति की जा सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर बिजली निगम हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) में डिमांड के अनुसार 10 मेगावाट की बिजली आपूर्ति दे रहा है। बरहुआं ट्रांसमिशन से हाईटेंशन लाइन से खाद कारखाने को बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन


निगम की तरफ से 100 मेगावाट बिजली ट्रांसमिशन में तैयार हो रही है। जरूरत पड़ने पर इसकी भी आपूर्ति की जा सकती है। उधर, बिजली निगम ने सात दिसंबर को खाद कारखाने के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए भी तैयारियां तेज कर दी हैं। बिजली घर से लेकर ट्रांसमिशन केंद्र तक कर्मचारियों की 24 घंटे तैनाती रहेगी।

खाद कारखाने को बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसमिशन ने एचयूआरएल के नाम से 23 करोड़ की लागत से 132 केवी ट्रांसमिशन बिजली घर का निर्माण किया है। 220 केवी बरहुआं से एफसीआई परिसर तक सीधी आपूर्ति जोड़ी गई है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ एचयूआरएल बिजली घर को निर्वाध बिजली आपूर्ति के लिए कुशीनगर के हाटा स्थित 220 केवी बिजली घर से आपूर्ति दी जा रही है। इसके लिए हाटा से 44 किलोमीटर की 192 टॉवर की एचटी लाइन का काम होना था जिसमें 187 पर काम पूरा हो चुका है। पांच टावरों पर काम होना बाकी है। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन राम सुरेश ने बताया कि दिसंबर तक हाटा बिजली घर वाली लाइन का काम भी पूरा हो जाएगा। इससे भी खाद कारखाने की आपूर्ति जोड़ दी जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें