फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा-3 दिन से ऐसे ही हो रही परेशानी

Sat, 06 Dec 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

Gorakhpur Indigo Flight Status : पूरे देश में इंडिगो के विमान रद्द होने का असर गोरखपुर के एयरपोर्ट पर भी पड़ा। शुक्रवार को 10 उड़ाने निरस्त हो गईं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट के बाहर खड़े यात्री।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टाफ की कमी से जूझ रही इंडिगो एयरलाइंस की मुश्किलें थम नहीं रहीं हैं। शुक्रवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद के लिए निर्धारित उड़ानों के रद्द होने से एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


यात्रियों का आरोप था कि उनको फ्लाइट कैंसिल होने का मैसेज नहीं मिला। काउंटर पर करीब 200 यात्री एक साथ एकत्रित हो गए। इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने उन्हें समझाकर शांत कराया। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर आने वाली इंडिगो की हैेदराबाद की एक, दिल्ली की दो, मुंबई की एक और बंगलूरू की एक उड़ान निरस्त रही।

वहीं, कोलकाता से आने वाली फ्लाइट चार घंटे दो मिनट की देरी से लैंड हुई। इसके अलावा, गोरखपुर से कोलकाता जाने वाली उड़ान ने चार घंटे 23 मिनट की देरी से उड़ान भरी। इस कारण कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी हुई।

जिन यात्रियों को मुंबई जाकर वहां से दूसरे देशों के लिए उड़ान भरनी थी, उनका सबसे अधिक नुकसान हुआ। अपनों को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट के बाहर खड़े लोगों को भी लौटना पड़ा। टिकट रिफंड के लिए काउंटर पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। एयरलाइंस ने सुबह आठ बजे से ही संदेश और कॉल के माध्यम से सभी यात्रियों को रद्द उड़ानों की जानकारी दी।

इसके साथ ही एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए और एयरपोर्ट परिसर में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई। प्रतीक्षारत यात्रियों को स्नैक्स और पेयजल भी उपलब्ध कराया गया। एफआईडीएस सिस्टम के माध्यम से उड़ानों की वास्तविक समय जानकारी अपडेट की गई।
विज्ञापन

दूर-दराज से आए यात्रियों को हो रही परेशानी
नंदानगर के डॉ. एसएन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बहुत सारी फ्लाइटें कैंसिल हुईं हैं। दूसरी जगहों पर यह सुविधा है कि अगर फ्लाइट कैंसिल होती है तो कंपनी यात्रियों को रहने-खाने की सुविधा देती है। यहां ऐसा कुछ भी नहीं है। इससे दूर-दराज के यात्रियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता।

रुस्तमपुर के अमित शर्मा ने बताया कि फ्लाइट कैंसिल होना और समय से न आना एक बड़ी समस्या हो गई है। एक रिश्तेदार जरूरी काम से गोरखपुर आने वाले थे पर पता चला कि आज फ्लाइट ही नहीं आ रही है।

इंडिगो की ओर से सभी यात्रियों को समय पर सूचना भेजी जा रही है। एयरपोर्ट पर बैठने, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। यात्रियों को जल्द ही राहत मिलेगी और उड़ानों का सामान्य परिचालन जल्द बहाल होगा: संजय कुमार, निदेशक, विमानपत्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें