फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एआई से सुलझेंगी सामाजिक समस्याएं, सतत विकास को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएमएमयूटी में 10 दिवसीय एफडीपी संपन्न, देशभर के 91 प्रतिभागियों ने सीखी एआई की तकनीकें
विज्ञापन



गोरखपुर। सामाजिक समस्याओं के समाधान से लेकर स्वास्थ्य, परिवहन और महामारी की भविष्यवाणी तक में अब एआई की मदद ली जाएगी। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एआई के ऐसे ही व्यावहारिक उपयोगों पर देशभर के शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया।
एमएमएमयूटी और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईसीटी अकादमी, पीडीपीएम आईआईआईटीडीएम जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। इसमें 91 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन सत्र में प्रो. राकेश कुमार ने कहा कि एआई सामाजिक चुनौतियों के समाधान और सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों से शोध और नवाचार में एआई आधारित उपकरणों के प्रभावी इस्तेमाल का आह्वान किया। इस दौरान आईआईटी पटना, आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी, मैनिट भोपाल, आरजीआईपीटी अमेठी, आईआईएसईआर तिरुवनंतपुरम सहित विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। स्वास्थ्य विभाग और उत्तर प्रदेश जल निगम के विशेषज्ञों ने भी एआई के सरकारी एवं सामाजिक क्षेत्र में उपयोग की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें