गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के डांगीपार में बुधवार रात बर्तन व्यापारी विक्की वर्मा की हत्या में 10 लोग जांच के दायरे में हैं। एक मुख्य आरोपी सहित चार को पुलिस ने उठा लिया है। अब पुलिस सीडीआर की मदद से यह जानने की कोशिश कर रही है कि किसकी-किसकी उपस्थिति उस समय पर थी। फिलहाल, अब तक की जांच में पुराने विवाद में हत्या किए जाने की बात ही सामने आ रही है।
जानकारी के मुताबिक, बेलीपार के महाबीर छपरा के मूल निवासी निवासी राज किशोर वर्मा परिवार के साथ डांगीपार में रहते हैं। पिता-पुत्र बर्तन का कारोबार करते थे। डांगीपार में लक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी।
बुधवार रात विक्की वर्मा की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।