एक मिला पॉजिटिव, 991 की रिपोर्ट का इंतजार
अब तक 8152 लोग मिल चुके हैं पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में शनिवार को कोरोना का एक पॉजिटिव मरीज मिला है। उसे होम आइसोलेट कर दिया गया है। अब तक जिले में 8152 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके साथ ही 8049 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में छह एक्टिव केस हैं।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार को जिले में कोरोना का एक मरीज मिला है। उसको होम आइसोलेशन में भेजा गया है। अब तक जिले में 8152 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 97 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 1811 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 8049 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में छह एक्टिव केस हैं। 991 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। सीएमओ ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वे पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है उन्हें होम आइसोलेट कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें और बिना मास्क के बाहर न निकलें।