गोरखपुर जिले के गोला इलाके में बृहस्पतिवार की देर रात में बदमाशा ने आलू व्यापारी हबीबुल्लाह का गला दबाकर 1.91 लाख रुपये और स्कूटी लूट कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने जल्द घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोला के टीचर कॉलोनी निवासी हबीबुल्लाह उर्फ गड्डू की गोला-कौड़ीराम रोड पर अतरौला गोशाला के पास मुन्ना शाह एंड कंपनी के नाम से आलू-प्याज की थोक दुकान है। बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे दुकान का हिसाब-किताब कर अपनी स्कूटी से घर जा रहे थे।
उनके पास बिक्री व वसूली का 1.91 लाख रुपया, खाता-बही व अन्य जरुरी कागजात थे। अभी वे अपनी कॉलोनी के मोड़ पर पहुंचे थे कि मुंहबाधे चार बदमाश पैदल ही सामने से आए और उन्हें रोक लिया। व्यापारी के रुकते ही बदमाशों ने उनका गला दबाना शुरू कर दिया और धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन
व्यापारी के गिरते ही बदमाश स्कूटी, उसमें रखी रकम व कागजात लेकर फरार हो गए। जिसके बाद व्यापारी थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है।