फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिक्षक के खाते से 1.35 लाख उड़ाए, मकान लेने के नाम पर भेजे थे रुपये

Fri, 24 Feb 2023 10:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो चौरीचौरा (गोरखपुर)।

सार

केनरा बैंक व एसबीआई खाते से 1.35 लाख रुपये उड़ा दिया। शिक्षक ने बैंकों में संपर्क किया तो पता चला कि मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थली के राजकुमार के खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ है और लखीमपुर खीरी के एचडीएफसी बैंक एकाउंट में क्रेडिट हुआ है।
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा के गंगा प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज के शिक्षक अवनींद्र कुमार सिंह के खाते से जालसाज ने 1.35 लाख रुपये उड़ा दिए। शिक्षक ने एसएसपी, क्राइम सेल, खोराबार व चौरीचौरा पुलिस को लिखित सूचना दी है। ऑनलाइन क्राइम सेल में भी शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शिक्षक ने दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि खोराबार स्थित अपने मकान को किराए पर देने के लिए ओलेक्स पर डाला था। 21 फरवरी की शाम को पूना से एक बबलू कुमार एयरफोर्स कर्मी बनकर कहा कि उसे किराए पर मकान लेना है। उसका ट्रांसफर गोरखपुर एयरपोर्ट पर हो रहा है। किराया पूछने पर उसने गूगल पे नंबर पर एक रुपया मांगा। शिक्षक ने भेज दिया।

इसके बाद बोला कि उसके कैप्टन की ओर से पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। एक माह एडवांस और एक माह का वर्तमान किराया भेजा जा रहा है। शिक्षक ने कहा कि पहले आकर घर देख लें। फिर उसके बाद बात होगी। लेकिन, बोला कोई बात नहीं। फिर दूसरे व्यक्ति ने फोन किया और 65 सौ के हिसाब से 13 हजार रुपये उनके खाते में भेज दिया। फिर रिवर्स कर लिया।
विज्ञापन


 इसके बाद उनके केनरा बैंक व एसबीआई खाते से 1.35 लाख रुपये उड़ा दिया। शिक्षक ने बैंकों में संपर्क किया तो पता चला कि मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थली के राजकुमार के खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ है और लखीमपुर खीरी के एचडीएफसी बैंक एकाउंट में क्रेडिट हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें