फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समलैंगिक साथी ने किया प्रेमी का कत्ल, हत्या से पहले बनाए संबंध

Mon, 25 Apr 2016 07:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
gay: representative photo
विज्ञापन
गुजरात में अहमदाबाद के डेहगाम में साहूकार राकेश नाम के शख्स का शव उसके घर में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले छानबीन की तो चौंकाने वाली जानिकारियां सामने आईं।
विज्ञापन


साहूकार राकेश की हत्या उसके ही समलैंगिक प्रेमी ने की। इस हत्या का अंजाम एक अंतरंग प्रेमी द्वारा विश्वासघात में दिया गया। घटना 15 अप्रैल की रात की है। पुलिस ने मामले की परतें खोलना शुरू की तो आठ दिन के भीतर ही हत्यारोपी तक पहुंच गई।

मामले में गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी समेत गिरफ्तार हुए दो लोगों से पूछताछ में पता चला कि राकेश की हत्या उसके समलैंगिग प्रेमी के हाथों की गई। प्रेमी हत्यारे को राकेश के पास मौजूद कुछ सोने के आभूषणों को देख लालच आ गया और फिर उसने उन आभूषणों को पाने के लिए राकेश की हत्या कर दी। पुलिस ने जांच में और आगे बढ़ी तो हैरान करने वाले तथ्य सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या से पहले किया था अप्राकृतिक सेक्स

gay: representative photo
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि हत्या से पहले राकेश के साथ अप्राकृतिक सेक्स किया गया था। इस खुलासे बाद पुलिस ने आरोपी पर हत्या के साथ ही धारा 377 का मामला भी दर्ज किया है।

इससे पहले राकेश जहां पर आदिना‌थ सोसाइटी में रहता था वहां के पड़ोसियों ने उसके घर से अजीब बदबू आने की बात कही। इसके बाद राकेश के घर वाले वहां पहुंचकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। किसी तरह से दरवाजा खोलकर परिजन अंदर पहुंचे तो देखा कि उनके बेटे का शव अर्धनग्न अवस्‍था में पड़ा है।

पुलिस ने बताया कि शव के शरीर में कमर से नीचे कोई कपड़ा नहीं था। डॉक्‍टरों ने राकेश की मौत का कारण उसका गला घोंटना बताया। वहीं आरोपियों की पहचान राकेश के दाहिन हाथ में बने टैटू से की गई।

घरवालों ने पुलिस को बताया कि राकेश गले में हार, कानों में सोने की बालियां और हाथ में सोने के कंगन पहनता था। लेकिन जब शव मिला तो यह सोने के सभी गहने गायब थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें