फिरोजाबाद: सौ शैय्या अस्पताल में तीमारदार
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज में डेंगू और वायरल का प्रकोप थम नहीं रहा है। लगातार हो रही मौतों से दहशत का माहौल है। डेंगू और वायरल से मंगलवार को फिरोजाबाद में आठ बच्चों समेत 10 मरीजों की मौत हो गई। वहीं कासगंज में तीन और एटा में एक बालक ने दम तोड़ दिया। सुहागनगरी में डेंगू और वायरल से मृतकों को आंकड़ा 161 पर पहुंच गया है।
शिकोहाबाद के गांव मोहिनीपुर निवासी वैष्णवी (06 वर्ष) पुत्री योगेंद्र कुमार को गंभीर हालत में परिजन सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामगढ़ निवासी सुमन (25 वर्ष) पत्नी बॉबी, जमुना नगर निवासी सुग्रीव (10 वर्ष) पुत्री लोकेंद्र, हिमांयूपुर निवासी अभि (03 वर्ष) पुत्र गोविंद की मौत हो गई।
संबंधित खबर- फिरोजाबाद: 31 और बच्चों में डेंगू की पुष्टि, सौ शैय्या अस्पताल के बेड फुल, 465 मरीज भर्ती
झलकारी नगर निवासी हेमा (35 वर्ष) पत्नी जयप्रकाश, रामनगर निवासी शिवान्या ( 06 वर्ष) पुत्री राम बहादुर, चिलासिनी निवासी नंदिनी पुत्री योगेश ने भी मंगलवार को दम तोड़ दिया। मोहम्मदपुर बैरई निवासी अर्पित (2 माह) पुत्र कुलदीप, फूल वाली गली बगिया ठारपूठा निवासी राजकुमार (40) पुत्र भूपसिंह की भी बुखार ने जान ले ली।