फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Dutt Daughter: मोनोकिनी ड्रेस में दिखीं संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त, देखिए तस्वीर

Tue, 03 Aug 2021 06:25 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त अक्सर अपनी खास तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इन दिनों त्रिशाला की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उन्होंने काले रंग का मोनोकिनी स्विमवियर कैरी कर रखा है।
विज्ञापन
त्रिशाला दत्त - फोटो : Instagram/trishaladutt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त अक्सर अपनी खास तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इन दिनों त्रिशाला की एक फोटो इंस्टाग्राम पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उन्होंने काले रंग का मोनोकिनी स्विमवियर कैरी कर रखा है। त्रिशाला दत्त की उम्र 33 साल है। वो इन दिनों हवाई में अपनी छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। त्रिशाला वहां की कई तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कर रही हैं। तस्वीरों में उनका लुक काफी बोल्ड और गोर्जियस नजर आ रहा है। आपको बता दें कि और स्टार्स की तरह त्रिशाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक नहीं कर रखा है। उनका इंस्टा अकाउंट प्राइवेट है। इसके बावजूद उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 5 लाख 27 हजार से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। त्रिशाला अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

विज्ञापन

त्रिशाला इस दौरान अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रहती हैं। पेशे से वे इस समय साइकोथेरेपिस्ट हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मोनोकिनी फोटो को शेयर किया है। इसमें वो काफी बोल्ड और गॉर्जियस दिख रही हैं। इस स्विमवियर में उनका एक नया अवतार देखने को मिल रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी त्रिशाला दत्त हैं। संजय दत्त ने साल 1987 में ऋचा शर्मा के साथ विवाह किया था। शादी के 9 साल बाद ही ऋचा शर्मा का ब्रेन ट्यूमर के कारण निधन हो गया। 
विज्ञापन

त्रिशाला दत्त का जन्म साल 1988 में हुआ था। त्रिशाला ने हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपने पिता का स्वागत किया था। इस दौरान उन्होंने अपने पिता संग उनका 62 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। त्रिशाला दत्त की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई फैंस उनकी इस तस्वीर पर प्यार भरा रिएक्शन दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें