कलेक्शन के बारे में बताते हुए सामंत का कहना है कि इस सीजन में खुशियों को सेलिब्रेट करने की कोशिश की गई है। आउटफिट को फ्लोरल और शिमर के सही बैलेंस के साथ पेश किया गया है। जो कि इस साल हर किसी की जिंदगी के लिए बेहद जरूरी है। ड्रामेटिक अंदाज में ड्रेसेज को डिजाइन किया गया है। जिसमे इंटेस स्लीव, फ्लोवी फैब्रिक और शिमर का काम किया गया है। ये कलेक्शन पार्टी से लेकर हर जश्न के लिए तैयार होने का मौका देगा।
सामंत चौहान का कहना है कि लैक्मे फैशन वीक और एफडीसीआई का साथ बेस्ट है। छोटे डिजाइनर के लिए ये प्लेटफार्म बहुत ही बड़ा मौका है अपने काम को दिखाने का। एक सशक्त संस्था के रूप में ये फैशन कम्यूनिटी को और ज्यादा शक्तिशाली बनाता है।