बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने अडोर्न मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवाया है। इसके कवर पेज पर दिशा की खूबसूरती देखने बनती है। दिशा इस मैग्जीन के मार्च-अप्रैल एडिशन में नजर आएंगी। इसमें दिशा पटानी ने सफेद रंग की स्लिप ड्रेस पहनी हुई है। उन्होंने इसके ऊपर नीले रंग की मटैलिक जैकेट भी पहनी है जो उनकी ड्रेस के साथ परफेक्ट मैच है।
उनके बालों को कर्ली और वेवी लुक दिया गया है जो उन पर खूब फब रहा है। इसके साथ दिशा के चेहरे का मेकअप काफी जंच रहा है। गहरे पर्पल रंग का लिप शेड उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है।
फोटो में दिशा सेक्सी लुक देते नजर आ रही हैं। इसे देखकर कोई भी दिशा का दीवाना हो जाएगा। इस फोटो को अडोर्न मैग्जीन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। दिशा के इस सेक्सी लुक
को फोटोग्राफर सौरभ दुआ ने अपने कैमरे में कैद किया है।
बॉलीवुड में दिशा ने 'एम.एस. धोनी द अंटोल्ड स्टोरी' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें जैकी चैन के साथ 'कुंग फू योगा' में स्क्रीन शेयर करते देखा गया था। दिशा पटानी टाइगर श्रॉफ के
साथ बेफिक्रा गाने में भी नजर आई थीं।
Still your beating heart... The statuesque Disha Patani on the March - April issue of Adorn is seen wearing a zigzag gold necklace, a broad scalloped cuff and lacy rings encrusted with diamonds by Zoya. Photographed by Saurabh Dua for Adorn. Hair and make-up by Maniacha and styled by Nikhil. @saurabhdua @fialkinam @nikhildx @toabhmanagement @zoyajewels #diamonds #highend jewellery #celebrity #design @adornindia @sharon_khazzam @dhruvkapoor @hm @shanoobijlani
A post shared by Adorn (@adornindia) on Mar 10, 2017 at 7:07am PST