बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति रॉव हैदरी ने 'हार्पर बाजार मैग्जीन' के लिए फोटोशूट करवाया है। वह इसके कवर पेज पर नजर आएंगी। इसे हार्पर मैग्जीन ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर किया है।
इस महीने इस मैग्जीन की थीम मौसम को लेकर रखी गई है। अदिती इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
अदिति की इन खूबसूरत अदाओं को सुरेश नटराजन ने अपने कैमरे में कैद किया है। इसमें अदिति हरे रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनके आस-पास पेड़-पौधे हैं जो इस थीम के साथ एकदम मैच हो रहे हैं। इस फोटो को देखकर हर कोई उनका दीवाना हो जाएगा।
इसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। कुछ दिन पहले अदिति मिजवान समर 2017 में नजर आई थीं।
फिलहाल अदिति इन दिनों अपनी फिल्म 'भूमि' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग आगरा में चल रही है। ये फिल्म पिता और बेटी के रिश्ते में आधारित है। इसमें अदिति के साथ संजय दत्त भी
नजर आएंगे। काफी दिनों से ही इस फिल्म के स्टार कास्ट आगरा में ही बिजी हैं। इससे पहले पिछले साल भी अदिति इस मैग्जीन के मार्च एडिशन में नजर आई थीं।
Welcoming Spring with the gorgeous @aditiraohydari in @ridhimehraofficial Editor: @nupurmehta18 Fashion Editor: @ayeshaaminnigam Photographed by @sureshnatrajan Hair and Makeup by @eltonjfernandez Production by @nafromax Repost @nupurmehta18 for #BazaarBrideIn #RidhiMehra
A post shared by Harper's Bazaar Bride, India (@bazaarbridein) on Mar 8, 2017 at 2:29am PST